{"_id":"69ea8b177db0a9379a0c0d03","slug":"kanishka-tops-in-class-10-sejal-in-class-12-rampur-news-c-282-1-rmp1004-169408-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दसवीं में कनिष्का, 12 वीं में सेजल बने टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दसवीं में कनिष्का, 12 वीं में सेजल बने टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक की कनिष्का गंगवार ने 93.67 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है,जबकि 12 वीं की परीक्षा में श्यामा देवी इंटर कॉलेज रास डंडिया मिलक की सेजल आर्या ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इस तरह जिले में हाईस्कूल में 90.02 फीसदी जबकि 12 वीं में 83.79 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
यूपी बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को दसवीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। घोषित परिणामोें के अनुसार दसवीं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक की कनिष्का गंगवार ने 93.67 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया,जबकि दूसरे स्थान पर कलावती इंटर कॉलेज धनेली मिलक की समीक्षा कुमारी रहीं। उन्होंने 93.50 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसी तरह तीसरे स्थान पर गुरु नानक इंटर काॅलेज की दीक्षा रहीं। दीक्षा ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसी तरह इंटर में श्यामा देवी इंटर कॉलेज, रास डांडिया मिलक की सेजल आर्या ने 90.20 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसी तरह कलावती कन्या इंटर कॉलेज धनेली उत्तरी मिलक की मंतशा दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 89.80 फीसदी अंक हासिल किए। इसी तरह केकेएमपी इंटर कॉलेज सरकथल टांडा की शाहरीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 89.60 अंक हासिल किए। घोषित परिणाम के अनुसार दसवीं में 90.02 और 12 वीं में 83.79 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दसवीं के परीक्षा परिणाम पर नजर
-- -- -- -- -- -- -- --
कुल पंजीकृत-25517
सम्मिलत परीक्षार्थी-23823
उत्तीर्ण-- -21445
उत्तीर्ण प्रतिशत-90.02 फीसदी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
12 वीं के परीक्षा परिणाम पर नजर
कुल पंजीकृत-- -- 21241
सम्मिलत परीक्षार्थी-20572
उत्तीर्ण-- -17238
उत्तीर्ण प्रतिशत-83.79 फीसदी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
5712 को झटका, हुए असफल
रामपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम में 5712 परीक्षार्थी असफल रहे। आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल में 2378 ने इंटर में 3334 परीक्षार्थी परीक्षा में पास नहीं हो सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इंटर में 27 वां और हाईस्कूल में 46 वें स्थान पर रहा रामपुर
रामपुर। डीआईओएस अंजलि अग्रवाल ने बताया कि जिले का रिजल्ट बेहतर रहा। इंटर में रामपुर को 27 वां स्थान मिला है। प्रदेश की सूची के अनुसार रामपुर में इंटर की परीक्षा में 80.38 फीसदी रिजल्ट रहा है। जिले को 27 वां स्थान मिला है। इसी तरह दसवीं में रामपुर को 90.42 फीसदी अंक मिले हैं। उनके अनुसार हाईस्कूल में उसने 46 वां स्थान हासिल किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos
यूपी बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को दसवीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। घोषित परिणामोें के अनुसार दसवीं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक की कनिष्का गंगवार ने 93.67 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया,जबकि दूसरे स्थान पर कलावती इंटर कॉलेज धनेली मिलक की समीक्षा कुमारी रहीं। उन्होंने 93.50 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसी तरह तीसरे स्थान पर गुरु नानक इंटर काॅलेज की दीक्षा रहीं। दीक्षा ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसी तरह इंटर में श्यामा देवी इंटर कॉलेज, रास डांडिया मिलक की सेजल आर्या ने 90.20 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसी तरह कलावती कन्या इंटर कॉलेज धनेली उत्तरी मिलक की मंतशा दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 89.80 फीसदी अंक हासिल किए। इसी तरह केकेएमपी इंटर कॉलेज सरकथल टांडा की शाहरीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 89.60 अंक हासिल किए। घोषित परिणाम के अनुसार दसवीं में 90.02 और 12 वीं में 83.79 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं के परीक्षा परिणाम पर नजर
कुल पंजीकृत-25517
सम्मिलत परीक्षार्थी-23823
उत्तीर्ण
उत्तीर्ण प्रतिशत-90.02 फीसदी
12 वीं के परीक्षा परिणाम पर नजर
कुल पंजीकृत

कमेंट
कमेंट X