{"_id":"6a7f70310ac6b60c480ae824","slug":"azam-khans-birthday-was-celebrated-with-great-pomp-at-the-sp-office-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177905-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया आजम खां का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया आजम खां का जन्मदिन
Sat, 15 Aug 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा नेता आजम खां का जन्मदिन बुधवार को सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने कहा कि आजम खां पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं। उन्होंने पिछले करीब 50 वर्षों से रामपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने और जनता की सेवा के लिए कार्य किया है। रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय और रामपुर पब्लिक स्कूल जैसे शिक्षण संस्थानों की स्थापना उनके प्रयासों का परिणाम है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रामपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा। इस दौरान आजम खां की जल्द सभी परेशानियां दूर होने की कामना भी की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय सागर, पूर्व विधायक शाहबाद विजय सिंह, वसीम खां, अजहर खां, फुरकान खां, हसन खां, जावेद खां, प्रदेश सचिव ओमेंद्र चौहान, अखिलेश गंगवार, पूर्व बार अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू, अमरीश पटेल, जिला महासचिव हरज्ञान सिंह यादव मौजूद रहे।
0000
मसवासी में भी हुआ कार्यक्रम
रामपुर। मसवासी में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आजम खां का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम सपा के युवा नेता एवं चेयरमैन प्रत्याशी इस्लाम रजा के आवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में इस्लाम रजा, संजय यादव, जतिन यादव, पंकज यादव, सुमित यादव आदि मौजूद रहे। संवाद