सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP MLA Akash Saxena raised the demand to end the lease of the building allotted to Jauhar Trust

BJP विधायक का आरोप: जौहर यूनिवर्सिटी के ऑफिस के लिए जमीन मिली थी लीज पर, चल रहा सपा का दफ्तर; CM को लिखा पत्र

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Apr 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा विधायक का आरोप है कि लीज की शर्तों का उल्लंघन कर आजम खां यहां पर रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा का कार्यालय चला रहे हैं। उनका आरोप है कि आजम खां लगातार यहां से अपनी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। 

BJP MLA Akash Saxena raised the demand to end the lease of the building allotted to Jauhar Trust
जौहर यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौहर प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान का लीज निरस्त होने के बाद अब भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने तोपखाना के पास जौहर ट्रस्ट को आवंटित भवन का लीज समाप्त करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के कार्यालय के संचालन के लिए लीज दी गई थी लेकिन पर यहां पर सपा का कार्यालय चलाया जा रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर लीज निरस्त किए जाने की मांग की है।

Trending Videos


पत्र में आकाश ने कहा है कि 28 जुलाई 2012 को मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को तोपखाना रोड स्थित राजकीय मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की भूमि और भवन जिस पर बीएसए और डीआईओएस का कार्यालय संचालित पट्टे पर दी गई थी। एक लीज 25109 वर्ग फुट क्षेत्रफल की है और दूसरी लीज 16072 वर्ग फुट क्षेत्रफल की। दोनों का किराया मात्र 100-100 रुपये साल तय हुआ था। जबकि लीज की अवधि 30 साल है। आकाश का दावा है कि लीज की शर्त यह थी कि इसका इस्तेमाल यूनिवर्सिटी के कार्यालय के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि लीज की शर्तों का उल्लंघन कर आजम खां यहां पर रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा का कार्यालय चला रहे हैं। उनका आरोप है कि आजम खां लगातार यहां से अपनी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं और इसका उपयोग सपा के जिला कार्यालय के रूप में कर रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन है इसलिए यह लीज रद्द होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed