फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP MLA from Rampur met Prime Minister Narendra Modi

PM से मिले आकाश सक्सेना: मोदी बोले- रजा लाइब्रेरी को दिलाई जाएगी वैश्विक पहचान, संस्कृति मंत्री से करेंगे बात

Tue, 20 Dec 2022 06:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Dec 2022 06:41 PM IST
सार

रामपुर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने मंगलवार को संसद भवन में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि रजा लाइब्रेरी को वो हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जो एक विश्व स्तरीय लाइब्रेरी में होनी चाहिए। इसको लेकर वो केंद्रीय संस्कृति मंत्री से बात करेंगे।

विज्ञापन
BJP MLA from Rampur met Prime Minister Narendra Modi
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले रामपुर विधायक आकाश सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने रामपुर की रजा लाइब्रेरी के बारे में बहुत कुछ सुना और पढ़ा है। इस लाइब्रेरी में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों के बारे में उनको जानकारी है। रजा लाइब्रेरी में कुछ ऐसी पांडुलिपियां हैं जो दुनिया में कहीं भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी को वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी। सरकार की कोशिश होगी कि इस लाइब्रेरी की गिनती दुनिया की सबसे बेहतरीन लाइब्रेरी के रूप में हो।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने ये बातें मंगलवार को संसद भवन में रामपुर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक आकाश सक्सेना से मुलाकात के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि रजा लाइब्रेरी को वो हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जो एक विश्व स्तरीय लाइब्रेरी में होनी चाहिए। इसको लेकर वो केंद्रीय संस्कृति मंत्री से बात करेंगे। प्रधानमंत्री ने आकाश सक्सेना को यह बताया कि उनको रामपुर के इतिहास और यहां की परंपराओं की जानकारी रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि रामपुर कला और संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है। उसकी पहचान सिर्फ देश स्तर पर ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। रामपुर की पुरानी पहचान को फिर से स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर को उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक शहर बनाने की दिशा में भी सरकार काम करेगी। इसको लेकर केंद्र सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed