{"_id":"69bb064879d56e5a0c09b28f","slug":"builder-beaten-up-for-allegedly-getting-fake-registration-done-rampur-news-c-282-1-rmp1004-166615-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाकर बिल्डर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाकर बिल्डर को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एक बिल्डर ने कुछ युवकों पर साइट पर बुलाकर रुपये मांगने और पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बिल्डर की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है।
न्यू शिव विहार कॉलोनी भमरौवा सड़क निवासी त्रिलोकी ने सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। त्रिलोकी कॉलोनी में प्लाॅटिंग कर रहा है। उसने किसी के नाम पर 16 लाख रुपये में एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराई थी। कुछ रकम अभी शेष थी।
त्रिलोकी के अनुसार, मोहल्ले के राधेश्याम ने उसे साइट पर बुलाया। वहां राजू, उसका बेटा रवि और बेटी पूजा समेत अन्य लोग मौजूद थे। आरोपियों ने त्रिलोकी पर गलत प्लॉट रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया। उन्होंने उससे 16 लाख रुपये वापस करने को कहा।
त्रिलोकी ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। उन्होंने बिल्डर के साथ मारपीट की और उसे साइट में दौड़ाकर पीटा। शोर-शराबा होने पर लोग जमा हुए।
इसके बाद आरोपी शेष रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर न्यू शिव विहार कॉलोनी निवासी राजू, रवि, पूजा, अनोज, हरप्रसाद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos