फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case registered against three men for entering a house and molesting women.

Rampur News: घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी, तीन पर रिपोर्ट

Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three men for entering a house and molesting women.
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कूप में घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे श्यामवीर सिंह, ओमवीर और ओमकार डंडे लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। तीनों ने परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी दो पुत्र वधुओं के साथ अभद्रता की, अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की तथा कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। डंडों से मारपीट कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed