फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Labourer struck by train while talking on the phone; dies.

Rampur News: फोन पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आया मजदूर, मौत

Fri, 17 Jul 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Labourer struck by train while talking on the phone; dies.
मिलक (रामपुर)। रेलवे लाइन किनारे मोबाइल फोन पर बात करते हुए चल रहा रेलिंग लगाने का कार्य करने वाला एक मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार देर रात नगर क्षेत्र में रेलवे लाइन के खंभा संख्या 1349/28 के पास हुआ। लखीमपुर खीरी जिले के निजामपुर निक्की निवासी 25 वर्षीय दिलीप रेलवे लाइन किनारे रेलिंग लगाने का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

बताया गया कि कार्य के दौरान वह अपने साथियों के साथ शौच के लिए पास के जंगल की ओर गया था। लौटते समय वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए रेलवे लाइन के किनारे चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची लेकिन क्षेत्राधिकार सिविल पुलिस का होने के कारण सूचना मिलक कोतवाली पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी।
बृहस्पतिवार को परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव ले गए। परिजनों ने बताया कि दिलीप परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी और दो वर्ष की एक बेटी है। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि ट्रेन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed