{"_id":"6a0f6cc312b1ff28a908f1d3","slug":"case-registered-for-dowry-harassment-and-molestation-rampur-news-c-282-1-rmp1004-171526-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 22 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी विधवा महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और नंदोई पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे मारपीट कर निर्वस्त्र अवस्था में घर से निकाल दिया गया।
गंज थाना क्षेत्र की महिला की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। वर्ष 2025 में उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे।
आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका नंदोई घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग कमरे में पहुंच गए। महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और निर्वस्त्र कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद महिला मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर उसने शिकायत पत्र दिया।गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सास, देवर, ननद और नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos