फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Crowds of devotees gathered in Shiva temples on the third Monday of Sawan.

Rampur News: सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 18 Aug 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in Shiva temples on the third Monday of Sawan.
रामपुर। सावन के तीसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। शिवालयों में एक के बाद एक भक्ति गीतों की रसधार बही। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध-दही, भांग, धतूरा अर्पित कर जलाभिषेक किया। व्रती महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर आरती पाठ किया।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से शंख ध्वनि के बीच शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। भमरौआ स्थित प्राचीन पातालेश्वर मंदिर में शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शहद, फल और प्रसाद अर्पित कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पंजाब नगर स्थित ओम नागेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से जलाभिषेक के लिए भक्त कतारों में लगना शुरू हो गए थे। सुबह करीब आठ बजे तक यहां भक्तों की कतारें लग चुकी थीं। मंदिर कमेटी और पुलिस बल श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए भेज रहा था। श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलक के रठौंडा मंदिर में भी भारी भीड़ रही। लोगों ने घंटों कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। यहां लगे मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। शाम को महिलाओं ने भजन गाकर महादेव की महिमा का गुणगान किया और प्रसाद वितरित किया।

0000
यहां भी हुआ जलाभिषेक
कोसी मार्ग स्थित शिव मंदिर, अजीतपुर पुर स्थित शिव मंदिर, कृष्णा बिहार स्थित शिव मंदिर, हाईवे स्थित शिव साईं मंदिर, खारीकुआं स्थित शिव मंदिर, जोकी राम की बगिया स्थित पुराना गंज स्थित माईं के थान, मुनीश्वर दत्त का मंदिर, पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर, मिस्टन गंज स्थित प्राचीन राधा कृष्णा मंदिर, न्यू आवास विकास कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, पुरानी आवास विकास शिव मंदिर, चीनी मिल गेट स्थित मनोकामना मंदिर, जिला पंचायत मार्ग स्थित शिव मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed