{"_id":"69f25eb9d62203546f0d2d4c","slug":"driver-arrested-in-woman-constable-murder-case-dumper-used-in-the-incident-seized-rampur-news-c-15-1-mbd1058-889869-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला सिपाही हत्याकांड में चालक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला सिपाही हत्याकांड में चालक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंपर सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना गंज क्षेत्र में महिला आरक्षी और उसके बच्चे की हत्या कर सड़क दुर्घटना का रूप देने के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त मोहम्मद गुलफाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंपर भी बरामद कर सीज कर दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दान सिंह ने अपनी कार में अपने ही डंपर से टक्कर मरवाई थी, जिससे हत्या दुर्घटना लगे।
गंज कोतवाली क्षेत्र में 25 फरवरी की रात कार में आग लगने से मिलक कोतवाली क्षेत्र के बेहटरा गांव की महिला आरक्षी 23 वर्षीय लता और उसके तीन वर्षीय बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। वह श्रावस्ती में तैनात थी।
मृतका के पति दान सिंह ने दावा किया था कि एक डंपर ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लता के सिर पर हथौड़ी से प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दान सिंह व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब तक हत्या के मामले में पुलिस मृतका के पति दान सिंह सहित नूरहसन, सलमान, प्रदीप यादव और रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस लगातार डंपर की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गुलफाम पांच अप्रैल को शांतिभंग के आरोप में जेल गया था, जहां उसकी मुलाकात दान सिंह, सलमान और नूरहसन से हुई थी। गुलफाम के बाहर आने पर पुलिस ने शक के आधार पर उससे पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया। इसके बाद थाना गंज पुलिस ने गुलफाम को बगी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंपर भी बरामद कर लिया गया।
0000
दान सिंह ने बनाई थी योजना
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में गुलफाम ने बताया कि दान सिंह ने पहले ही योजना बनाई थी। घटना के दिन दान सिंह ने अपना डंपर दिया था। योजना के अनुसार डंपर कार के पीछे-पीछे चल रहा था। साइड से हल्की टक्कर मारने के बाद गुलफाम ने डंपर को कहीं और खड़ा कर दिया था। इसके बाद दान सिंह ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दान सिंह ने गुलफाम से जेल से छूटने के बाद डंपर को हटाकर कहीं और खड़ा करने को कहा था। इसके बाद गुलफाम ने डंपर को रात में निर्माणाधीन हाईवे के पास छिपा दिया था।
Trending Videos