{"_id":"69f25f766674366d51013e60","slug":"rajveer-became-the-district-president-unopposed-for-the-fifth-time-anjum-became-the-general-secretary-for-the-fourth-time-rampur-news-c-282-1-rmp1004-169840-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पांचवीं बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने राजवीर, अंजुम चौथी बार महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पांचवीं बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने राजवीर, अंजुम चौथी बार महामंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या टांडा कंपोजिट ब्लॉक स्वार के शिक्षक डॉ. राजवीर सिंह को लगातार पांचवीं बार जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं अंजुम स्नेही चौथी बार जिला महामंत्री चुने गए। दोनों का निर्विरोध चुनाव हुआ।
बरेली रोड स्थित एक हाल में बुधवार को संघ का वार्षिक अधिवेशन हुआ। संभल जिला अध्यक्ष अमीर जहां तुर्की एवं दीपक कुमार सुभाषचंद्र सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
अध्यक्ष पद के लिए डॉ. राजवीर सिंह व सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किए। सुरेंद्र पाल ने लिखित सहमति से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद डॉ. राजवीर सिंह सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। महामंत्री पद के लिए डॉ. अंजुम स्नेही सक्सेना और हिमदीप सिंह ने नामांकन किया। हिमदीप ने अपना नाम वापस ले लिया और डॉ. स्नेही को चौथी बार विजेता घोषित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ एकजुट होने की बात कही। बीएसए कल्पना देवी ने शुभकामनाएं दीं। डॉ. राजवीर ने टीम भावना से काम करने का आह्वान किया।
इस मौके पर लेखाधिकारी विकास खंडेलवाल के साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश पटेल, जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, अनीता प्रकाश, हेमलता सिंह, रामचंद्र सिंह, दिलशाद वारसी, कमर इशाक जव्वाद, नफासत अली, धर्मवीर सिंह, नीतू सिंह, सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos