सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Parshuram Chowk was inaugurated with worship.

Rampur News: पूजन-अर्चन के साथ हुआ परशुराम चौक का लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Chowk was inaugurated with worship.
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम के दिव्य स्वरूप का लोकार्पण हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इसे नगर पालिका ने सात लाख रुपये की लागत से राम रहीम पुल के पास बनाया है।
Trending Videos

सिविल लाइंस स्थित चौक पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. मुनीश चंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष सौरभ पाठक की मौजूदगी में शहर विधायक आकाश सक्सेना फीता काटकर लोकार्पण किया। पं. अंकुर शर्मा, कौशल मिश्रा और अतुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया। जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने अतिथियों का तिलक लगाकर और पटका पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सक्सेना ने कहा, भगवान परशुराम महान योद्धा और धर्म के रक्षक थे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के चौक हर चौराहे पर बनने चाहिए। त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ के संस्थापक राधेश्याम वासंतेय ने ब्राह्मणों की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
संदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की अपेक्षाओं और भावनाओं का ध्यान रखते हुए हमारे दूरदर्शी विधायक ने ब्राह्मण समाज को दिव्य उपहार दिया है। समारोह में रामपुर के अतिरिक्त मुरादाबाद, बरेली, संभल और अन्य जनपदों से आए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पारस वशिष्ठ, अवधेश शर्मा, श्वेता शर्मा अनिल वशिष्ठ, धनंजय पाठक, आरके पांडेय, जागेश्वर दयाल दीक्षित, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed