सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leaving her husband, she took rounds with her lover

Rampur News: पति को छोड़ प्रेमी संग लिए फेरे

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Leaving her husband, she took rounds with her lover
विज्ञापन
स्वार। हल्द्वानी से लापता हुई विवाहिता को पुलिस ने स्वार कोतवाली क्षेत्र के मजरा खपरेल में प्रेमी के घर से तलाश कर लिया। बयान दर्ज कराने के दौरान विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस ने उसे उसी के साथ भेज दिया। बुधवार शाम गांव के मंदिर में प्रेमी संग फेरे लेकर उसके साथ ही ससुराल चली गई।
Trending Videos

मसवासी क्षेत्र के ज्वालापुर निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हल्द्वानी निवासी युवक से हुई थी, लेकिन दंपती की कोई संतान नहीं थी। इसी बीच उसका सोशल मीडिया के माध्यम से स्वार कोतवाली क्षेत्र के मजरा खपरेल निवासी मोहित से संपर्क हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। करीब पांच दिन पहले युवती अपने घर से निकल गई, जिसके बाद उसके पति ने हल्द्वानी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को युवती अपने प्रेमी मोहित के साथ मजरा खपरेल स्थित उसके घर पहुंचकर रहने लगी। मंगलवार शाम हल्द्वानी पुलिस स्वार कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ गांव में दबिश देकर विवाहिता को ढूंढ लिया। उसे प्रेमी समेत स्वार कोतवाली लाकर बयान दर्ज किए गए, जहां विवाहिता ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद विवाहिता और उसके प्रेमी को हल्द्वानी ले जाया गया, जहां पति और उसके परिजन भी पहुंच गए। वहां भी विवाहिता ने अपने प्रेमी के पक्ष में बयान दिए और उसके साथ रहने पर अड़ी रही। बताया जाता है कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।
बुधवार देर शाम दोनों का गांव के मंदिर परिसर में विधान विधान के साथ विवाह संपन्न करा दिया गया। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि हल्द्वानी पुलिस आई थी। वह विवाहिता और उसके प्रेमी को अपने साथ ले गई है। जानकारी में आया है कि विवाहिता ने अपने प्रेमी के संग रहने की इच्छा जताई थी जिसके चलते दोनों का मंदिर में विवाह हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed