सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ITI students will also be able to pursue courses like AI and computer coding.

Rampur News: एआई और कंप्यूटर कोडिंग जैसे कोर्स भी कर सकेंगे आईटीआई के छात्र

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
ITI students will also be able to pursue courses like AI and computer coding.
विज्ञापन
रामपुर। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इस बार जिले के पांच संस्थानों में 1400 से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा। खास बात यह है कि इस बार छात्रों को पारंपरिक ट्रेडों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से जुड़े कोर्स जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कंप्यूटर कोडिंग का भी अवसर मिलेगा।
Trending Videos

इन नए पाठ्यक्रमों को शुरू किए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अब बड़े शहरों की तरह आधुनिक तकनीकी शिक्षा अपने जिले में ही उपलब्ध हो सकेगी। मई के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संचालित पांच राजकीय आईटीआई किला समेत पांच संस्थानों में प्रवेश लिया जाएगा। इन संस्थानों में कुल मिलाकर 1400 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। विभाग का मानना है कि इस बार तकनीकी शिक्षा के प्रति युवाओं का रुझान पहले से ज्यादा बढ़ेगा, क्योंकि अब आईटीआई केवल इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर या मोटर मैकेनिक तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि नए दौर की जरूरतों के अनुसार आधुनिक पाठ्यक्रम भी जोड़े जा रहे हैं।
-----
स्वार और शाहबाद में शुरू होंगे आधुनिक कोर्स
आईटीआई के नोडल अधिकारी डाॅ. मोेहम्मद आसिफ ने बताया कि इस बार जिले के स्वार और शाहबाद स्थित संस्थानों में एआई और कंप्यूटर कोडिंग जैसे कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। यह कोर्स टाटा कंपनी की ओर से शुरू किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाला समय डिजिटल तकनीक का है और ऐसे में एआई, मशीन लर्निंग, डेटा बेसिक प्रोग्रामिंग और कंप्यूटर कोडिंग की जानकारी रखने वाले युवाओं की मांग तेजी से बढ़ेगी। अब तक ऐसे कोर्स महानगरों के निजी संस्थानों या इंजीनियरिंग कॉलेजों तक सीमित थे, लेकिन अब आईटीआई स्तर पर इन्हें शामिल किया जाना युवाओं के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र भी कम शुल्क में आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
---------------------
पारंपरिक ट्रेडों की भी रहेगी मांग
आईटीआई के नोडल अधिकारी के अनुसार, संस्थानों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग जैसे ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। आधुनिक ट्रेडों के साथ-साथ पुराने ट्रेडों में भी इस बार पर्याप्त सीटें रखी गई हैं, ताकि छात्रों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विकल्प मिल सके।
-------------------
ऑनलाइन होगी आवेदन प्रक्रिया
नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी जाएगी। छात्र विभागीय पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट या संबंधित योग्यता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद छात्रों को काउंसिलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज तैयार रखें ताकि आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। आईटीआई प्रशासन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सीटों का निर्धारण, ट्रेडों की सूची और ऑनलाइन पोर्टल अपडेट करने का कार्य अंतिम चरण में है। जैसे ही शासन स्तर से निर्देश मिलेंगे, आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed