सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eight people, including four brothers, were sentenced to two years in prison for rioting and assault.

Rampur News: बलवा और मारपीट में चार भाइयों समेत आठ को दो-दो साल की सजा

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Eight people, including four brothers, were sentenced to two years in prison for rioting and assault.
विज्ञापन
रामपुर। बलवा, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने चार भाइयों समेत आठ लोगों को दो-दो साल की कैद व चार-चार हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
Trending Videos

मामला सिविल लाइंस क्षेत्र के रायपुर गांव का है। गांव निवासी उदल सिंह ने सिविल लाइंस थाने में 10 अक्टूबर 17 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि शाम को उसके भाई हरपाल की किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। सभी ने मिलकर भाई को पीटकर घायल कर दिया था। वह अपने भाई हरपाल, ओमपाल, जौहर सिंह और कुंवरपाल को लेकर थाने शिकायत करने जा रहे थे। तब मुलजिमों ने उन्हें भी रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे, चाकू, तलवार, तमंचे से जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बलवा, मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में रायपुर निवासी चार भाई सियाराम, वीर सिंह, बनवारी और रमेश के अलावा गांव के ही कलुआ उर्फ सुनील, मोजी उर्फ मनोज, मनीष और आशीष को नामजद किया गया था। विवेचना पूरी कर पुलिस ने सभी आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता का कहना था कि घायलों को आई चोटें साधारण प्रकृति की हैं। अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद सागर ने पैरवी की।
कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सभी आठ आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। बुधवार को सजा के प्रश्न पर सुनवाई हुई। एडीजीसी प्रमोद सागर ने बताया कि रायपुर निवासी चार भाई सियाराम, वीर सिंह, बनवारी और रमेश के अलावा गांव के ही कलुआ उर्फ सुनील, मोजी उर्फ मनोज, मनीष और आशीष को दो-दो साल की कैद व चार-चार हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई गई है।
000
एक दिन में दो बार हुआ था हमला, अब मिली सजा
रामपुर। रायपुर गांव में वर्ष 2017 में एक ही दिन दो बार हरपाल व उसके भाइयों पर हमला हुआ था। घटना के वादी उदल सिंह के अनुसार 10 अक्टूबर 17 को उसके भाई हरपाल की किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। सभी ने मिलकर भाई को पीटकर घायल कर दिया था। वह अपने भाई हरपाल, ओमपाल, जौहर सिंह और कुंवरपाल को लेकर थाने शिकायत करने जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन्हें भी रास्ते में घेरकर हमला कर दिया था।
000
सभी आरोपी खेती-किसानी करने वाले
रामपुर। रायपुर गांव निवासी सभी आरोपी खेती-किसानी करते हैं। गत दिवस उन्हें कोर्ट ने दोषी माना था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। एडीजीसी प्रमोद सागर के अनुसार इस मामले में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed