{"_id":"6a46c88978c39bb68a00e211","slug":"farmer-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-rampur-news-c-282-1-smbd1025-174619-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत
Fri, 03 Jul 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। हल्द्वानी में एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल हुए खजुरिया क्षेत्र के ग्राम अहरो निवासी किसान राजकुमार मौर्य (46) की बृहस्पतिवार सुबह रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शाम को परिजन शव गांव लेकर पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक के चचेरे भाई एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील मौर्य ने बताया कि राजकुमार एक सप्ताह पहले किसी काम से हल्द्वानी गए थे। वहां एक पेट्रोल पंप पर पानी पीने के बाद सड़क पार करते समय एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजकुमार का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
राजकुमार अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी राजकुमारी और मां चंपा देवी को छोड़ गए हैं। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे दिन उनके घर पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।