पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman dies after being hit by an unidentified vehicle.

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Fri, 03 Jul 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by an unidentified vehicle.
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दवा लेने आई मसवासी क्षेत्र के सेमरा रहमतगंज गांव निवासी रेशमा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन

रेशमा बृहस्पतिवार को दवा लेने के लिए रामपुर आई थीं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए गांव ले गए। रेशमा अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि हादसा हुआ था। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed