{"_id":"69e150572d14f180a70f0c91","slug":"farmers-allege-corruption-in-tehsils-rampur-news-c-282-1-rmp1027-168848-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसानों ने तहसीलों में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसानों ने तहसीलों में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू टिकैत के कैंप कार्यालय पर हुई पंचायत में किसानों ने तहसीलों में भ्रष्टाचार और गेहूं खरीद न होने का मुद्दा उठाया। साथ ही स्वार खुर्द के अंडर बाईपास का मुद्दा उठाया। इसके अलावा आरोप लगाया कि रेलवे विभाग पानी का दोहन कर रहा है।
पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि जनपद की सभी तहसीलों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हर तहसील में दाखिल खारिज के तमाम मामले लंबित हैं, जिनका जानबूझकर निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस समय गेहूं की कटाई तेजी से चल रही है। किसान अपना गेहूं एमएसपी पर बेचना चाहते हैं पर सरकारी क्रय केंद्रों पर बारदाना नहीं है। इस लिए जरूरतमंद किसानों को अपना गेहूं व्यापारियों को सस्ते दाम में बेचना पड़ रहा है। अगर सरकार के यही रवैया रहा तो किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ नहीं मिल सकेगा। किसानों ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। पंचायत में दरियाव सिंह यादव ,दरबारी लाल शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी अजीत सिंह, इश्तियाक हुसैन आदि मौजूद रहे।
Trending Videos