फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer's blood-soaked body found at home; hand severed.

Rampur News: घर में किसान का खून से लथपथ शव मिला, कटा मिला हाथ

Mon, 13 Jul 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmer's blood-soaked body found at home; hand severed.
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडयाने भज्जन पसतौर में रविवार रात घर में अकेले मौजूद एक किसान का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का दायां हाथ कटा हुआ था। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव मंडयाने भज्जन पसतौर निवासी बालकराम (50) पुत्र चोखेलाल कृषि कार्य करते थे। रविवार शाम करीब साढ़े आठ बजे वह घर पर अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। देर रात उनका छोटा बेटा घर पहुंचा तो उसने पिता बालकराम को घर के अंदर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। शव देखकर वह सन्न रह गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि मृतक की पत्नी बाहर रहती हैं। बड़ा बेटा शादीशुदा है और अलग मकान में रहता है, जबकि छोटा बेटा पिता के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ स्वार सोनम सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed