फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman distressed by blackmail jumps into dam; search underway.

Rampur News: ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने डैम से लगाई छलांग, तलाश जारी

Mon, 13 Jul 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Woman distressed by blackmail jumps into dam; search underway.
सैदनगर/रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर डैम पर रविवार सुबह एक महिला ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक महिला का कोई पता नहीं चल सका और तलाश अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले युवक ने कई माह पहले महिला के नहाते समय चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। इसके बाद वह उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला से बड़ी रकम भी ऐंठ ली।
विज्ञापन

बताया गया कि महिला ने दो दिन पहले अपने परिजनों को पूरी घटना बताई थी। रविवार सुबह वह लालपुर डैम पहुंची और कोसी नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दया शंकर सिंह ने बताया कि महिला के कोसी नदी में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है। अभी महिला का पता नहीं चला है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed