{"_id":"6a53fdc6e64b4a57a0058b76","slug":"leopard-spotted-again-in-fattawala-village-rampur-news-c-282-1-rmp1027-175344-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फत्तावाला गांव में फिर दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फत्तावाला गांव में फिर दिखा तेंदुआ
Mon, 13 Jul 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल। क्षेत्र के फत्तावाला गांव में देर रात तेंदुआ फिर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। करीब 15 दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा है, लेकिन अब उसके आबादी के बीच पहुंचने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
शनिवार रात करीब 11 बजे वीरेंद्र सिंह के घर के पीछे तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। उसकी पूरी गतिविधि पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि यह फुटेज सुदेश कुमार के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
ग्रामीण अशोक कुमार गहलोत, नरेश चौहान, सुदेश कुमार, जतिन चौहान सहित अन्य लोगों का कहना है कि पहले मिलक फत्तावाला और अब फत्तावाला में तेंदुआ दिखाई दिया है। उनका आरोप है कि वन विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
वर्जन
तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। -प्रणव जैन, डीएफओ