सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hard work pays off...three including a teacher from Rampur selected in PCS

Rampur News: मेहनत लाई रंग...रामपुर की शिक्षिका समेत तीन का पीसीएस में चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hard work pays off...three including a teacher from Rampur selected in PCS
विज्ञापन
रामपुर। मेहनत, लगन और प्रतिभा ने एक बार फिर सफलता का रंग दिखाया है। रामपुर की अंशिका शर्मा, नेहा सागर और राहुल सैनी ने पीसीएस-2024 में कामयाबी हासिल की है। तीनों का नायब तहसीलदार पद के लिए चयन हुआ है। रविवार की देर रात रिजल्ट घोषित होने के बाद तीनों चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इन मेधावियों का कहना है कि मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है। संवाद
Trending Videos



कठिन परीक्षा में परिवार ने दिया सहयोग: अंशिका
अपने पहले प्रयास में ही में पीसीएस में कामयाबी हासिल करने वाली अंशिका शर्मा का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। मूल रूप से शाहबाद के सैफनी की मूल निवासी अंशिका के पिता विष्णु शर्मा मिलक तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनका आवास ज्वाला नगर में भी है। उनके भाई अनुभव वशिष्ठ तहसील शाहबाद में लेखपाल तथा भाभी शिल्पा शर्मा तहसील सदर में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। अंशिका ने बताया कि परिवार के सदस्यों को राजस्व विभाग में कार्य करते हुए देखकर उनका सपना भी एक राजस्व अधिकारी बनने का था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। अंशिका के अनुसार, तैयारी के कठिन दौर में भगवान भोलेनाथ ने उन्हें हमेशा हिम्मत और आत्मविश्वास प्रदान किया। उनका शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षिका से नायब तहसीलदार बनीं नेहा सागर

रामपुर। वर्ष 2015 में पिता के निधन के बावजूद हिम्मत न हारने वाली नेहा सागर ने पीसीएस- 2024 में सफलता हासिल करके अपने और पिता के सपनों को साकार किया है। नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुईं नेहा सागर उर्फ निक्की मूल रूप से अमरोहा के सराय कोहना निवासी हैं लेकिन वर्तमान में बिलासपुर की सिंह कॉलोनी में रहती हैं। वह इस वक्त बिलासपुर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। नेहा के पिता पूर्व एडीओ पंचायत चंद्रमोहन सागर थे। नेहा सागर की बड़ी बहन कल्पना असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में कार्यरत हैं। दूसरी बहन अल्पना सागर इंजीनियर हैं जबकि इकलौते बड़े भाई त्रिवेंद्र मोहन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर ब्लॉक शाहबाद में तैनात हैं। भाभी गीता रानी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हैं। नेहा सागर के पति आयुष गौतम एनसीआरटीसी में डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं। इनके ससुर ओम प्रकाश प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। नेहा बताती हैं कि उनकी शिक्षा बिलासपुर से ही पूरी हुई है। वह अपने ससुराल रोशनबाग रामपुर में रहती हैं। उन्होंने बताया पिता के निधन के बाद उन्हें गहरा आघात लगा, लेकिन मां आशा देवी और बड़े भाई त्रिवेंद्र मोहन ने हिम्मत नहीं टूटने दी। पति आयुष गौतम ने हमेशा उनके सपनों को उड़ान देने में अपना भरपूर सहयोग दिया।
---------------
नलकूप चालक के बेटे राहुल ने बढ़ाया पिता का मान



फोटो
रामपुर। 24 साल के राहुल सैनी का चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हुआ है। वह सिंचाई विभाग में नलकूप चालक चंद्रसेन सैनी के बेटे हैं। टांडा थाना क्षेत्र के दलेलनगर गांव निवासी राहुल ने तमाम संघर्ष और संकटों के बावजूद अपने और पिता के सपनों को पूरा करने के लिए रात-दिन मेहनत की। शुरू से पढ़ाई में होनहार राहुल ने रजा स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय से वर्ष 2021 में हिंदी साहित्य से स्नातक और वर्ष 2023 में स्नात्तकोत्तर किया है। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली में रहकर विशेष रूप से परीक्षा की तैयारी शुरू की और कामयाबी हासिल की है। वह कहते हैं कि पीसीएस अफसर बनने का सपना उनका हमेशा से था। वह अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देते हैं। उनका कहना है कि मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है। दलेलनगर के प्रधान विनोद सैनी के छोटे भाई राहुल सैनी का चयन होने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके चयन के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed