सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Last sighting of tiger in Ghosipura-Patti Kalan

Rampur News: घोसीपुरा–पट्टीकलां में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Last sighting of tiger in Ghosipura-Patti Kalan
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव घोसीपुरा–पट्टीकलां में इंडेन गैस बॉटलिंग प्लांट के पीछे स्थित गन्ने के खेत में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। तेंदुए की चहलकदमी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos

बताया जाता है कि घटना रविवार रात की है। गांव निवासी मोहम्मद जफर, राजन अली, मोहम्मद बाबर, सैफ अली और हाजी मासूम सहित कई ग्रामीण खेतों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गन्ने के खेत में घूम रहे तेंदुए पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को देखकर सभी ग्रामीण घबरा गए। इस दौरान एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और सूचना तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि गन्ने के खेत में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली है। विभागीय टीम को मौके पर भेज दिया गया है और क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed