{"_id":"69cadf7bae106af4a404d314","slug":"husband-mother-in-law-and-father-in-law-arrested-for-murder-of-married-woman-rampur-news-c-282-1-smbd1026-167507-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाहिता की हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाहिता की हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मृतका के पति, सास और ससुर शामिल हैं।
विवाहिता की मौत का मामला आठ फरवरी का है। उधमसिंहनगर जनपद के बाजपुर थाना किलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी राशिद अली ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन शमा (26) को ससुराल पक्ष ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
मांग पूरी न होने पर उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में थाना टांडा में पति फुरकान अली, जेठ अकरम, देवर तौसीम, सास हाजरा बेगम और ससुर रमजानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार को पुलिस ने फुरकान अली, हाजरा बेगम और रमजानी को परशुपुरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos