सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hostel's team emerged victorious in the boys' category and Global's team emerged victorious in the girls' category.

Rampur News: बालक वर्ग में छात्रावास, बालिका में ग्लोबल की टीम बनी विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hostel's team emerged victorious in the boys' category and Global's team emerged victorious in the girls' category.
विज्ञापन
रामपुर। जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिकाओं की हॉकी, बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान फाइनल मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Trending Videos

पनवड़िया स्थित नवाब जुल्फिकार अली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई प्रतियोगिता में जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हॉकी छात्रावास ने 4-3 से राजकीय बॉकर इंटर कॉलेज को हराया। जूनियर बालिका हॉकी के मैच में ग्लोबल स्कूल की टीम ने 1-0 से बमनपुरी स्टेडियम की टीम को पराजित किया और विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को हॉकी ओलंपियन आरएस रावत ने पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक की भूमिका हॉकी प्रशिक्षक फरहत अली खां, रामबाबू यादव, मेहज बी, पूजन तिवारी, आर्यन कुमार रावत ने निभाई।
वहीं जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में ज्वाला क्लब की टीम 5-1 से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को हराकर विजेता बनी। जूनियर बालिका बास्केटबॉल फाइनल मैच में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम 1-0 से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को हराकर विजेता बनी।
प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को हॉकी ओलंपियन आरएस रावत, सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनोद कुमार डॉ. अनूप कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक की भूमिका सौरभ कुमार, अग्निवेश, मनोज कुमार, हरपाल ने निभाई। इससे पूर्व शुभारंभ हॉकी ओलंपियन आरएस रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed