सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Angry daughter reached neighbor's house, got into a fight

Rampur News: नाराज बेटी पहुंची पड़ोसी के घर, मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Angry daughter reached neighbor's house, got into a fight
विज्ञापन
रामपुर। मां की डांट से क्षुब्ध नाराज बेटी ने पड़ोसी के घर शरण ले ली तो युवती के परिजन भड़क गए और उन्होंने पड़ोसी पर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कराया। पीड़िता के परिवार ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
Trending Videos

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंगला आजाद खां का है। यहां पर रहने वाली उजमा की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उसके पड़ोस में अफसाना रहती है। उसने किसी बात को लेकर अपनी बेटी चांदनी को डांट दिया था, जिस पर चांदनी उसके घर पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर अफसाना ने अपनी अन्य बेटियों के साथ उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने जब विरोध किया तो अफसाना ने मारपीट शुरू कर दी। बचाव में जब उसकी बहन आई तो उसे भी पीटा।
घर में मौजूद अन्य परिजनों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से बीच-बचाव कराया। आरोप है कि वह जब थाने जा रही थी तो रास्ते में रोककर अभद्रता की। शहर कोतवाल प्रदीप मलिक के अनुसार पीड़िता ने शहर कोतवाली में अफसाना, उनकी बेटी निगत, महनाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed