{"_id":"69c1993a89015023ef0cc627","slug":"two-sides-clashed-while-playing-gilli-danda-fir-lodged-rampur-news-c-282-1-rmp1004-166962-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गिल्ली डंडा खेलने के दौरान दो पक्ष भिड़े, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गिल्ली डंडा खेलने के दौरान दो पक्ष भिड़े, प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गिल्ली-डंडा खेलने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से बीच-बचाव कराया। दोनों पक्षों ने सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मामला क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर जागीर का है। यहां पर गांव निवासी निसार व पड़ोसी फैजी के बच्चे गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। निसार का कहना है कि जब उसका बेटा अपने घर वापस आ रहा था तो फैजी आदि ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौच की।
विरोध करने पर सभी ने उसे बुरी तरह से पीटा। शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसके बेटे को छुड़ाया। इस मामले में निसार ने सिविल लाइंस कोतवाली में फैजी, नासिर, शाहिद और निजाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
वहीं फैजी का कहना है कि निसार के बेटे गुलफाम ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। शोर-शराबा होने पर मौके पर आए लोगों ने बीच-बचाव कराया।
फैजी ने इस मामले में गुलफाम, सैफू और रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
Trending Videos