{"_id":"69c198fbd80745cfb10f388e","slug":"middle-aged-man-injured-in-road-accident-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1004-167011-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह दुर्घटना 18 मार्च को रामपुर-स्वार मार्ग पर मुरसैना के पास हुई थी। मिलक खानम क्षेत्र के बिजड़ा निवासी बरकत अली अपनी बाइक से खौद से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बरकत अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बाइक पर पीछे बैठे उनके भांजे को भी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
थाना प्रभारी कर्म सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कब्जे में लिया है।
Trending Videos