सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   16,704 candidates will appear in the Home Guard recruitment exam, 11 centres have been set up.

Rampur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 16,704 अभ्यर्थी, 11 केंद्र बने

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
16,704 candidates will appear in the Home Guard recruitment exam, 11 centres have been set up.
विज्ञापन
रामपुर। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा के लिए जनपद में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16,704 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक किया जाएगा।
Trending Videos

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस बल के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाएगी।
-------------------

इन केंद्रों पर होगी भर्ती परीक्षा
जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फेकार कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सैंजनी नानकार, राजकीय जुल्फेकार इंटर कॉलेज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज ककरौआ, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
-------------------------

जनपद में होमगार्ड परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। -जंग बहादुर यादव, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed