फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jauhar University: Hearing on challenge petition today

जौहर विवि : चुनौती याचिका पर सुनवाई आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Jauhar University: Hearing on challenge petition today
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण को चुनौती देने वाली याचिका के अंगीकरण पर आरडीए अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त कोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी व ट्रस्ट की ओर से आरडीए उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के 15 जुलाई को जारी उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को अवैध मानते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था।
विज्ञापन

याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किया जाए या नहीं, इस पर निर्णय के लिए मंडलायुक्त कोर्ट ने दोनों पक्षों से अभिलेखीय साक्ष्य मांगे थे, सुनवाई की तिथि 10 अगस्त तय थी लेकिन उस दिन रूट डायवर्जन के कारण अधिवक्ताओं के कार्यस्थगन प्रस्ताव के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली सुनवाई तिथि 13 अगस्त लगाई गई थी। ट्रस्ट व यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता मोहम्मद जुनैद एजाज ने उम्मीद जाहिर की है कि उन्होंने जो साक्ष्य दिए हैं, उनके आधार पर याचिका का अंगीकरण हो जाना चाहिए। जब तक कोर्ट में सुनवाई चलेगी, तब तक ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed