{"_id":"6a53ecb342909c213f08ea6f","slug":"jewelry-worth-lakhs-stolen-after-breaking-into-the-housejewelry-worth-lakhs-stolen-after-breaking-into-the-house-rampur-news-c-282-1-rmp1004-175345-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी
Mon, 13 Jul 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर के गंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
मौलवी साहब की मजार के पास रहने वाली शायदा खानम के मुताबिक, शनिवार को वह दिन में किसी जरूरी काम से घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारियों तथा संदूकों की तलाशी ली।
चोर सोने-चांदी के कीमती आभूषण और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। शाम को घर लौटने पर सामान बिखरा मिला, जिसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।