Rampur BY Poll: मशकूर का सपा प्रमुख अखिलेश को पत्र, 'एक नेता की नीतियों की वजह से यहां पार्टी का हो जाएगा अंत'
मशकूर अहमद ने पत्र में कहा है कि आसिम राजा और उनके आका को भलीभांति यह पता है कि उनको उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। इस वजह से वो अभी से माहौल बनाने में लगे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा के प्रत्याशी के चयन के बाद बगावत का झंडा बुलंद करने वाले मशकूर अहमद मुन्ना ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भेजकर कहा कि एक नेता की नीतियों की वजह से रामपुर में सपा का अंत हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि लोकसभा के उपचुनाव में उस नेता के कहने पर आसिम राजा को प्रत्याशी बना दिया था, जिनका अपना कोई जनाधार नहीं है। परिणामस्वरूप वो चुनाव हार गए। अब विधानसभा के उपचुनाव में भी उनको ही प्रत्याशी बना दिया गया। इससे बड़ी संख्या में लोग पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
उन्होंने पत्र में कहा है कि आसिम राजा और उनके आका को भलीभांति यह पता है कि उनको उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। इस वजह से वो अभी से माहौल बनाने में लगे हुए हैं। कभी पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हैं तो कभी ऐसे भाषण देते हैं जिससे माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस एक खास वर्ग के लोगों को वोट डालने से रोकेगी। उनको जनसभाओं में जाने दिया जा रहा है। ऐसा नहीं है इस वर्ग के लोग तो पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उनको पुलिस क्यों रोकेगी, वो खुद ही इनकी सभाओं में नहीं जा रहे हैं। मुन्ना ने अखिलेश यादव से कहा है कि मुझे पूरे उम्मीद है कि आप रामपुर में पार्टी को बचाने के लिए जरूर कोई न कोई निर्णय जरूर लेंगे।