सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Middle-aged man injured in accident dies during treatment

Rampur News: हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in accident dies during treatment
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 55 वर्षीय साबिर अली की बुधवार को मुरादाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Trending Videos

मिलक अब्बू खां निवासी साबिर अली मंगलवार शाम साइकिल से मुरसैना से घर लौट रहे थे, तभी बहादुरगंज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। अजीमनगर थाना इंचार्ज कर्मपाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद साबिर अली के सिर में गुम चोट लगी थी। मुरादाबाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है।
--------------------
तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, दोनों घायल

सैदनगर। अजीमनगर-जिठनियां रोड पर बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना शाम करीब 6:30 बजे पेट्रोल पंप के पास जायका होटल के सामने हुई। अजीमनगर थाना क्षेत्र के देवरनिया शुमाली निवासी 60 वर्षीय अली अहमद साइकिल से रामपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जिठनियां की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में साइकिल सवार अली अहमद और बाइक चालक नगलिया आकिल निवासी 50 वर्षीय अतीक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना इंचार्ज कर्मपाल ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed