सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Moradabad: Power Outage Lasts Seven Hours in Buddhi Vihar; 30,000 Residents Left in Distress

मुरादाबाद: बुद्धि विहार में सात घंटे गुल रही बिजली, 30 हजार लोग बेहाल, अफसरों ने नहीं उठाए फोन

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 03 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद के बुद्धि विहार में बिना पूर्व सूचना 33 केवी लाइन बंद होने से करीब 30 हजार लोग सात घंटे तक बिजली-पानी संकट से जूझते रहे। मेंटिनेंस के नाम पर किए गए शटडाउन से लोगों को भारी परेशानी हुई। विद्युत निगम की ओर से समय पर सही जानकारी भी नहीं दी गई। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

Moradabad: Power Outage Lasts Seven Hours in Buddhi Vihar; 30,000 Residents Left in Distress
बिजली उपकेंद्र ( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद पॉश कॉलोनी बुद्धि विहार में बृहस्पतिवार को बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। बिना किसी पूर्व सूचना के 33 केवी लाइन बंद कर दी गई, जिससे करीब 30 हजार की आबादी सात घंटे तक भीषण गर्मी में बेहाल रही। मेंटिनेंस के नाम पर किया गया यह शटडाउन लोगों के लिए मुसीबत बन गया।

Trending Videos


सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रहने के कारण घरों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया। मोटरें नहीं चल सकीं, टंकियां खाली हो गईं और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे। इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल और लैपटॉप तक चार्ज नहीं हो सके, जिससे कामकाजी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। परेशान लोगों ने जब विद्युत निगम की हेल्प डेस्क पर फोन किया तो पहले बताया गया कि दोपहर तीन बजे तक शटडाउन रहेगा।

लेकिन साढ़े तीन बजे तक भी बिजली नहीं आई तो दोबारा संपर्क किया गया। इस बार जवाब मिला कि लाइट कब आएगी, यह हम नहीं बता सकते। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। हद तो तब हो गई जब सहायक अभियंता का फोन भी बंद मिला।

जिम्मेदार अधिकारियों की यह लापरवाही लोगों के गुस्से का कारण बन गई। कॉलोनी के निवासियों ने आरोप लगाया कि बिना सूचना बिजली काटना और फिर सही जानकारी न देना जनता के साथ खिलवाड़ है। गर्मी में घंटों बिजली-पानी के बिना जूझते लोगों ने कहा कि निगम को सूचना देनी चाहिए।

सुबह से बिजली गायब रही और किसी ने पहले से सूचना तक नहीं दी। पानी की टंकी खाली हो गई, बच्चों को दिक्कत हुई। इतनी बड़ी कॉलोनी में ऐसी लापरवाही बेहद गलत है। - जयवीर सिंह

घर में छोटे बच्चे हैं, पानी और बिजली दोनों नहीं थे। गर्मी में हालात बेहद खराब हो गए। हेल्पलाइन पर सिर्फ बहाने मिले, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। - शुभम वर्मा

 

ऑनलाइन काम पूरी तरह ठप हो गया। मोबाइल और लैपटॉप बंद हो गए। सात घंटे तक बिजली न होना आर्थिक नुकसान है। निगम को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। - संतोष

बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो गई। इनवर्टर भी जवाब दे गया। बार-बार फोन करने पर भी सही जानकारी नहीं मिली, जिससे और ज्यादा परेशानी हुई। - रजनीश त्यागी

मेंटिनेंस के नाम पर मनमानी हो रही है। न समय बताया जाता है, न सूचना दी जाती है। अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, आम जनता आखिर जाए तो जाए कहां। - लक्ष्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed