{"_id":"69d6abc4d1aad2c7480917e4","slug":"no-ent-specialist-in-the-district-hospital-for-six-years-patients-upset-rampur-news-c-282-1-rmp1027-168258-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला अस्पताल में छह साल से नहीं ईएनटी विशेषज्ञ, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला अस्पताल में छह साल से नहीं ईएनटी विशेषज्ञ, मरीज परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में पिछले करीब छह वर्षों से ईएनटी विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कान, नाक और गले से संबंधित बीमारियों का इलाज कराने आने वाले मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ रहा है, जबकि कई मरीज मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में ईएनटी से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों को निराश होना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग तो निजी अस्पतालों में इलाज करा लेते हैं, लेकिन गरीब तबके के लोग इलाज के अभाव में परेशान रहते हैं।
इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए कई बार शासन को पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक तैनाती नहीं हो सकी है। इससे मरीजों के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ईएनटी विशेषज्ञ न होने से प्रतिदिन आने वाले दर्जनों मरीजों को उपचार के बिना लौटना पड़ रहा है। कई मरीज निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं, जबकि गरीब मरीज आर्थिक तंगी के चलते इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं।
-- -- -- --
हर विभाग के डॉक्टर होने चाहिए ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े। ईएनटी विशेषज्ञ न होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल में यह कमी प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है। -आशुतोष यादव
-- -- -- -- -- -- -
कान में कई दिनों से दर्द है, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से वापस लौटना पड़ा। निजी अस्पताल में इलाज महंगा है। गरीब आदमी आखिर कहां जाए, समझ नहीं आता। सरकार को जल्द विशेषज्ञ की तैनाती करनी चाहिए। -राम
-- -- -- -- -- -- -- --
बच्चे के गले में संक्रमण था, जिला अस्पताल आई थी लेकिन ईएनटी डॉक्टर नहीं मिले। मजबूरी में प्राइवेट डॉक्टर को दिखाना पड़ा। सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ न होना मरीजों के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गया है। -आदिल
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नाक की परेशानी लेकर अस्पताल आया था लेकिन बिना इलाज लौटना पड़ा। हर बार यही सुनने को मिलता है कि डॉक्टर नहीं हैं। गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल ही सहारा है, यहां भी सुविधा न मिले तो मुश्किल बढ़ती है। -ओमकार
-- -- -- -- -- -
जिला अस्पताल में कई वर्षों से ईएनटी विशेषज्ञ नहीं हैं। शासन को कई बार पत्राचार किया गया है। उम्मीद है जल्द ही जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ की तैनाती हो जाएगी। - डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस
Trending Videos