{"_id":"69dbfd0c60edf21c31072c0c","slug":"banned-drugs-worth-rs-15-lakh-recovered-three-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1023-168580-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 15 लाख की प्रतिबंधित दवाएं बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 15 लाख की प्रतिबंधित दवाएं बरामद, तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में नशे की दवाओं के अवैध कारोबार का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने इनके पास से करीब 15 लाख रुपये की नशीली और प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार शहर कोतवाली पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज रोड के पास कुछ लोग नशीली दवाओं के साथ खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
एसपी सोमेंद्र मीणा के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अक्षय निवासी मोहल्ला गुढ़िया बाग नवाबपुरा थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद, जीशान निवासी ग्राम चमरौवा थाना मूंडापांडे जनपद मुरादाबाद और जब्बार निवासी ग्राम इमरता थाना अजीमनगर बताया। पूछताछ में उन्होंने अपने फरार साथियों के नाम नाजिम निवासी नसीम गंज थाना टांडा और सरफराज उर्फ चिमपैजी निवासी कोहीनूर तिराहा थाना कटघर जनपद मुरादाबाद बताए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करते थे। मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
-- -
यह सामान हुआ बरामद
पुलिस ने 33 पेटियों में रखी 226 शीशी वेस्कोडेस्क, 2992 शीशी कोडेकटस टीआर, 144 शीशी वेरीकोफ सिरप और 35 डिब्बों में 8400 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। इसके अलावा 21,500 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक बाइक, एक स्कूटी और एक कार भी जब्त की गई है।
-- -
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
पिछले वर्ष रामपुर में कोडीनयुक्त सिरप की अवैध बिक्री के मामले सामने आए थे। शहर कोतवाली और गंज क्षेत्र में पांच मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है।
Trending Videos