सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   13 acres of wheat crop reduced to ashes due to fire in Meerapur-Mirganj

Rampur News: मीरापुर-मीरगंज में आग से 13 एकड़ गेहूं की फसल राख

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
13 acres of wheat crop reduced to ashes due to fire in Meerapur-Mirganj
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के गांव मीरापुर-मीरगंज के जंगल में रविवार दोपहर अचानक लगी आग ने करीब आधा दर्जन किसानों की गेहूं की फसल को राख कर दिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती रही और लगभग 13 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई।
Trending Videos

मिलकदुंदी और मीरापुर-मीरगंज के बीच खेतों में लगी आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, हालांकि आशंका है कि किसी राहगीर की सुलगती बीड़ी से आग भड़की। देखते ही देखते आग एक खेत से दूसरे खेत तक फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की चपेट में अब्दुल सलाम, अब्दुल रहमान और कारी हनीफ की करीब डेढ़ एकड़, आतिफ मियां की लगभग दस एकड़ तथा शाहिद, जाहिद और सुलेमान की करीब 12 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने ट्रैक्टर में हैरो लगाकर खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
घटना से किसानों में मायूसी छाई हुई है। पीड़ितों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
000
फायर ब्रिगेड देर से पहुंची
अग्निकांड की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी हुई। तब तक किसानों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया था।
000
स्वार में अग्निशमन केंद्र का अभाव
तहसील क्षेत्र में हर साल आग की घटनाओं से लाखों रुपये का नुकसान होता है। लोगों का कहना है कि यदि स्वार में अग्निशमन केंद्र होता तो नुकसान कम हो सकता था। वर्तमान में यहां फायर स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। तहसीलदार आकाश संत ने बताया कि कानूनगो जहीन आलम को मौके पर भेजा गया है। करीब 13 एकड़ फसल के नुकसान की रिपोर्ट कृषि विभाग को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed