{"_id":"69dbfda75bdfa984ba0ac460","slug":"call-details-will-reveal-the-truth-in-the-shahabad-case-rampur-news-c-282-1-rmp1016-168575-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शाहबाद प्रकरण में कॉल डिटेल से खुलेगी सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शाहबाद प्रकरण में कॉल डिटेल से खुलेगी सच्चाई
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में लगे गंभीर आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस जांच तेज कर दी गई है। मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए अब कॉल डिटेल को अहम आधार माना जा रहा है।
बताया गया कि युवक विशाल ने युवती के परिजनों पर चाकू से गला रेतकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। वहीं, युवती की मां ने विशाल के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, युवती पर चाकू से हमला, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रविवार को सीओ देवकीनंदन गांव पहुंचकर कई घंटे तक जांच करते रहे। उन्होंने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की और अन्य ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। हालांकि अब तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
पुलिस ने युवक और युवती के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि इससे घटना की वास्तविकता सामने आ सकती है और जांच में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।
फिलहाल घायल युवक विशाल का उपचार मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि युवती अपने घर पर है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
0000
अभी कुछ खास तथ्य सामने नहीं आए हैं। युवक और युवती के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है और कॉल डिटेल मंगवाई है। घटना की वास्तविकता कॉल डिटेल से भी सामने आ सकती है। उनके साथ ही अन्य लोगों के भी मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं और दोनों वादी से बात की है। युवक विशाल का उपचार मेरठ के मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। युवती घर पर ही है। -देवकीनंदन, सीओ, शाहबाद
Trending Videos