{"_id":"69dbfd8f0d5c0b195d080d69","slug":"unknown-vehicle-hits-e-rickshaw-youth-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1016-168547-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। शादी समारोह में मुर्गे का मीट पहुंचाकर लौट रहे युवक के ई-रिक्शा में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 36 वर्षीय भूरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
मोहल्ला सादात स्थित हाथा निवासी भूरा ई-रिक्शा से मुर्गे का मीट ढोने का काम करता था। रविवार सुबह वह मीट पहुंचाने के लिए बड़ागांव गया था। वहां से लौटते समय करीब 11 बजे बिलारी रोड स्थित केसरपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
हादसे में भूरा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर शाहबाद पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोपहर में शव घर पहुंचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम या अन्य कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
00000000
शादी के एक साल बाद उजड़ गई गृहस्थी, दो माह की मासूम छोड़ी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भूरा की शादी करीब एक साल पहले रामपुर की रब्बो से हुई थी। मौत के बाद परिवार की खुशियां उजड़ गईं। वह अपने पीछे दो माह की मासूम मुन्नी को छोड़ गया है। पत्नी रब्बो और मां सलमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने चार भाइयों से अलग मां के साथ रहता था।
Trending Videos