{"_id":"6a5dc44db4dcbeb8250a36f4","slug":"moradabad-youth-murdered-in-bhojpur-body-dumped-in-a-closed-factory-throat-slit-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: भोजपुर में युवक की हत्या कर बंद कारखाने में फेंका शव, गला रेतकर की गई वारदात, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: भोजपुर में युवक की हत्या कर बंद कारखाने में फेंका शव, गला रेतकर की गई वारदात, परिजनों में कोहराम
Mon, 20 Jul 2026 12:17 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजपुर
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:17 PM IST
सार
भोजपुर इलाके में युवक की हत्या कर शव को बंद कारखाने में फेंक दिया गया। पुलिस ने गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एहसान हसन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर उसका शव बंद पड़े कारखाने में फेंक दिया गया। उसकी पहचान एहसान हसन उर्फ रितिक (21) पुत्र माजुल रहमान निवासी मोहल्ला बरबलान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ग्राम रसूलपुर नंगला खेम में बंद कारखाने के अंदर युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन