{"_id":"6a5fc804a951f97d6b08994c","slug":"deadline-for-online-registration-for-undergraduate-admission-extended-to-july-30-rampur-news-c-282-1-rmp1004-176052-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ी
Wed, 22 Jul 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश के बीच गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। दूसरे चरण के तहत इच्छुक विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से 150 रुपये आवेदन शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और अमरोहा के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश इसी प्रक्रिया के तहत होगा। महाविद्यालय चयन का प्रथम चरण 16 जुलाई को पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 20 जुलाई से शुरू हो गया है।
विद्यार्थी 30 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद महाविद्यालय में आवेदन पत्र एवं आवश्यक अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की लिखित सहमति भी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश नियमों और प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो उसका संशोधन 31 जुलाई तक किया जा सकेगा। इसके बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।