{"_id":"6a5fc7071d20ec2cd40bda0c","slug":"leopard-spotted-near-chauhadda-village-video-goes-viral-panic-among-villagers-rampur-news-c-282-1-rmp1027-176024-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चौहद्दा गांव के पास दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चौहद्दा गांव के पास दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत
Wed, 22 Jul 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में तेंदुए की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार को चौहद्दा गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करती।
ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं। किसान भी सुरक्षा की दृष्टि से समूह बनाकर खेतों पर जा रहे हैं और फसलों की रखवाली प्रभावित हो रही है।
डीएफओ प्रणव जैन के निर्देश पर गठित वन विभाग की टीम जमुना-जमुनी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार कांबिंग अभियान चला रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
लगातार अलग-अलग स्थानों से तेंदुए की मौजूदगी की सूचनाएं मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई दिनों से अभियान चलने के बावजूद तेंदुआ आबादी और खेतों के आसपास घूमता नजर आ रहा है, जिससे भय का माहौल है और खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने, निगरानी तेज करने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे खेतों पर अकेले न जाएं, बल्कि समूह में जाएं। बच्चों को अकेले बाहर न भेजें तथा तेंदुआ दिखाई देने या उसके पदचिह्न मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास जारी हैं।