{"_id":"6a5fc7cd396276573a080fb1","slug":"youth-hospitalized-for-six-days-after-being-booked-for-disturbing-the-peace-rampur-news-c-282-1-rmp1016-176062-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शांतिभंग में चालान के बाद युवक छह दिन से अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शांतिभंग में चालान के बाद युवक छह दिन से अस्पताल में भर्ती
Wed, 22 Jul 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। गली के मामूली विवाद में शांतिभंग में चालान होने के बाद एक युवक ने सीने में तेज दर्द और दिल के दौरे की शिकायत की। उसे 17 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह छह दिन से अस्पताल में है और उसकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात हैं।
जयतोली गांव निवासी रामगोपाल उर्फ चरण सिंह और जियाउल नबी के बीच गली को लेकर लंबे समय से विवाद था। 17 जुलाई को फिर विवाद होने पर पुलिस ने दोनों का चालान किया। शाहबाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के दौरान रामगोपाल ने सीने में तेज दर्द और दिल के दौरे की आशंका जताई। पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां जांच रिपोर्ट सामान्य आई। रामपुर के एक निजी चिकित्सक ने भी कोई गंभीर समस्या नहीं बताई। इसके बावजूद युवक के अस्वस्थ बताने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया।
पुलिस के अनुसार, अब तक की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं। कोतवाल रणवीर सिंह ने रामगोपाल को पूरी तरह स्वस्थ बताया। उन्होंने कहा कि युवक पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बीमारी का बहाना कर रहा है। उपजिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। संवाद