{"_id":"6a5fc7e6e50386717e062080","slug":"bus-driver-alleges-he-was-chased-and-threatened-with-death-report-filed-rampur-news-c-282-1-smbd1027-176013-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बस चालक ने पीछा कर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बस चालक ने पीछा कर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 22 Jul 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। दिल्ली से बहराइच जा रही एक निजी बस के चालक ने कुछ कार सवार लोगों पर रास्ते में पीछा करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चालक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के शास्त्री नगर निवासी शुभम चौधरी ने मिलक थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 18 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे दिल्ली के ओखला से बस संख्या एआर-20बी-3511 में करीब 20 सवारियों को लेकर बहराइच के लिए निकला था। आरोप है कि हापुड़ जिले के बाबूगढ़ क्षेत्र के पास दो वाहनों ने उसकी बस का पीछा किया। इसकी सूचना उसने कुचेसर चौकी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने बस को सुरक्षित अपनी सीमा से बाहर निकलवाया।
पीड़ित के अनुसार, रास्ते में फर्जी सूचना देकर उसकी बस को दुर्घटना करने वाली बस बताया गया। इसके बाद पीआरवी ने शाहजादनगर क्षेत्र में बस की जांच की और सही पाए जाने पर आगे जाने दिया।
विज्ञापन
शुभम का आरोप है कि रामपुर जनपद के धमौरा क्षेत्र से आगे यूपी-16-डीएम-4596 नंबर की एक कार तथा बिना नंबर की एक फॉर्च्यूनर ने फिर बस का पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि पीछा कर रहे लोग बस को घेरने, गोली मारने और गाली-गलौज करते हुए धमकियां दे रहे थे। इससे घबराकर उसने बस एक पेट्रोल पंप पर रोक दी और पुलिस को सूचना दी।
तहरीर में शुभम चौधरी ने आरोप लगाया है कि टीपू चौधरी, पिंटू चौधरी, फैसल चौधरी, फकरू समेत अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया। उसने यह भी कहा कि इन लोगों के खिलाफ वह पहले भी दिल्ली के ओखला फेज-3 और बाबूगढ़ थाने में मुकदमे दर्ज करा चुका है तथा उसे उनसे जान का खतरा है।
कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।