सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Naved Mian spoke against Azam Khan and said that public should not be misled

नवेद मियां का आजम पर हमला: 'आंसुओं के बहकावे में आ गए तो वर्षों पड़ेगा रोना', अब तक रामपुर का होता रहा विनाश

अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Nov 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

नवेद मियां ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि आजम अपनी आंखों से काला चश्मा हटाकर पड़ोसी जिलों मुरादाबाद और बरेली का विकास देखे। तब पता चलेगा कि उन्होंने रामपुर का विनाश किया है। आजम अपनी तकरीरों में अवाम पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।

Naved Mian spoke against Azam Khan and said that public should not be misled
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने आजम पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर सजायाफ्ता व्यक्ति द्वारा जलसों में बहाए जा रहे घड़ियाली आंसुओं के बहकावे में आ गए तो रामपुर के हर शख्स को सालों रोना पड़ेगा। अगले साढ़े चार सालों में रामपुर की खुशहाली, विकास और भाईचारे के लिए वो सब कुछ होगा जो आजम ने पैंतालीस सालों में नहीं किया।

Trending Videos

नवेद मियां ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि आजम अपनी आंखों से काला चश्मा हटाकर पड़ोसी जिलों मुरादाबाद और बरेली का विकास देखे। तब पता चलेगा कि उन्होंने रामपुर का विनाश किया है। आजम अपनी तकरीरों में अवाम पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। अपने प्रत्याशी की हार देखकर आजम बौखला गए हैं।उन्होंने कहा कि आजम ने रामपुर की जनता के लिए कोई कुर्बानी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम ने सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए दौलत कमाई है। नवेद मियां ने कहा कि आठ दिसंबर के बाद अब्दुल का मान सम्मान बढ़ेगा। अब्दुल की शान में इज़ाफा होगा। अब्दुल के चेहरे पर भी चमक होगी। लोग आजम के बहकावे में न आएं। रामपुर के लोगों की समस्याओं के लिए सिर्फ यह शख्स ही जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed