फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   One thousand vials of codeine-containing syrup seized for consumption in Rampur

Rampur News: रामपुर में खपाने लाई गईं कोडीनयुक्त सिरप की एक हजार शीशियां पकड़ीं

Tue, 18 Aug 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
One thousand vials of codeine-containing syrup seized for consumption in Rampur
रामपुर। नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली कोडीनयुक्त सिरप की खेप रामपुर में खपाने की कोशिश को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया। सोमवार दोपहर शिवापुरम कॉलोनी के पास दो स्कूटी सवारों को रोककर तलाशी ली गई। दोनों स्कूटियों से चार बोरियों में रखी कोडीनयुक्त सिरप की एक हजार शीशियां बरामद हुईं। बरामद सिरप की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन

औषधि विभाग को मुरादाबाद से कोडीनयुक्त सिरप की बड़ी खेप रामपुर लाए जाने की सूचना मिली थी। मुरादाबाद के औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती ने पुलिस टीम के साथ पीछा कर सोमवार दोपहर करीब दो बजे दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान मोहम्मद कैफ और जेब आलम निवासी मोहल्ला असलातपुर, थाना गलशहीद, मुरादाबाद के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अब जांच इस बात की जा रही है कि सिरप की खेप रामपुर में किसे दी जानी थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
कोडीनयुक्त सिरप की अवैध आपूर्ति रोकने के लिए कार्रवाई की गई थी। दो स्कूटी सवारों से एक हजार शीशियां बरामद हुई हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिरप की आपूर्ति के स्रोत और आगे की सप्लाई से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। -पूरन चंद, सहायक आयुक्त औषधि विभाग, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed