सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police sought postmortem report in the death case of Dan Singh's first wife.

Rampur News: दान सिंह की पहली पत्नी की मौत मामले में पुलिस ने मांगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police sought postmortem report in the death case of Dan Singh's first wife.
विज्ञापन
रामपुर। कार में आग लगाकर पत्नी और पुत्र को मारने के आरोपी दान सिंह पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिभ्ने दान सिंह की पहली पत्नी की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधित अस्पताल से मांगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहली पत्नी के मौत का राज खोलेगी। उधर, दान सिंह के पिता इंदल सिंह ने पुलिस को बयान दिया है कि सड़क दुर्घटना में बाइक का ही इंडीकेटर टूटा था।
Trending Videos

गंज कोतवाली क्षेत्र में 25 फरवरी की रात कार में आग लगने से मिलक कोतवाली क्षेत्र के बेहटरा गांव की महिला आरक्षी 23 वर्षीय लता और तीन वर्षीय उसके बेटे लड्डू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति दान सिंह ने दावा किया था कि एक डंपर ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे कार में आग लग गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लता के सिर पर हथौड़ी से प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दान सिंह व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान सामने आया कि दान सिंह की पहली पत्नी की मौत भी सड़क दुर्घटना में हुई थी। पुलिस को दान सिंह के पिता ने बताया कि उस दौरान बाइक को पीछे से किसी ने टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद बाइक का मात्र इंडीकेटर टूटा था। इसके अलावा बाइक को कोई नुकसान नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस का शक और बढ़ गया है। अब पुलिस इस दुर्घटना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट निकाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की जांच की जाएगी।
इस मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि दान सिंह ने 2020 में दुर्घटना के बाद अपनी पहली पत्नी रजनी को मुरादाबाद के एक जान पहचान के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां रजनी तीन दिन तक भर्ती रही थी। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले की जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस उन तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed