सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur by election BJP candidate Akash Saxena won by more than 33 thousand votes

रामपुर में BJP ने ऐसे पलटी बाजी: 20 राउंड तक लगातार SP प्रत्याशी का चुनावी रथ भाजपा से रहा आगे, यहां दांव पलटा

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Dec 2022 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

शुरुआती 15 राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना से लगातार करीब पांच हजार वोटों से बढ़त बनाए रखी। 15वें राउंड की मतगणना के बाद आसिम राजा का चुनावी रथ सरपट दौड़ा, लेकिन यह लय ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही।

Rampur by election BJP candidate Akash Saxena won by more than 33 thousand votes
Rampur By Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रामपुर विधानसभा चुनाव को लेकर आए शुरुआती रुझानों में जहां सपा के खेमे खुशी थी, वही रुझान जब परिणाम में बदले तो धीरे-धीरे ये खुशी मायूसी में बदलती चली गई। शुरुआती 15 राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना से लगातार करीब पांच हजार वोटों से बढ़त बनाए रखी। 15वें राउंड की मतगणना के बाद आसिम राजा का चुनावी रथ सरपट दौड़ा, लेकिन यह लय ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही। 20वें राउंड की मतगणना शुरू होते ही उसकी रफ्तार कमजोर पड़ती नजर आई। यहां पर दोनों के बीच वोटों का अंतर घटकर 15 सौ से भी कम रह गया। इसके बाद फिर आकाश सक्सेना ने आसिम राजा को संभलने का मौका नहीं दिया। यहां एक पल ऐसा भी आया जब रुझानों को देखते हुए अपनी जीत को लेकर आश्वस्त सपा प्रत्याशी आसिम राजा खुद को पिछड़ता देख मतदान स्थल छोड़कर चले गए। आइए यहां जानते हैं कि भाजपा ने कैसे रामपुर की पलटी बाजी...

Trending Videos

20वें राउंड की मतगणना भाजपा प्रत्याशी के लिए बनी संजीवनी
रामपुर विधानसभा उपचुनाव में जब पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई तो भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना लय में दिखे। गिनती की शुरुआत के साथ ही करीब 64 मतों से आगे रहे, लेकिन इसके बाद ईवीएम से पड़े मतों की गिनती शुरू हुई तो सपा प्रत्याशी आसिम राजा रंग में नजर आए। 20 राउंड की मतगणना तक आसिम राजा लगातार आगे रहे। 20वें राउंड के बाद बाजी पूरी तरह से पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भाजपा ने सपा को पछाड़ा
20 राउंड की काउंटिंग तक लगातार पिछड़ रहे भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 21वें राउंड की मतगणना में राहत की सांस ली। सपा के आसिम राजा को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली। 21वें राउंड तक भाजपा को 35,091 और सपा को 31,930 वोट मिले। इस तरह से भाजपा ने 3,188 वोटों से बढ़त बनाई।

...तो यहां मिला भाजपा को बूस्ट
25वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम राजा के पछाड़ते हुए 9,065 वोटों की बढ़त बनाई, 26वें राउंड की मतगणना के बाद वोटों का यह अंतर बढ़कर 11,803 तक पहुंच गया। 28वें राउंड के बाद यह अंतर 14 हजार के पार चला गया। लगातार खुद को पिछड़ता देखकर सपा के आसिम राजा मायूस होकर मतस्थल छोड़कर चले गए। 

33 हजार से अधिक वोटों से भाजपा जीती
रामपुर विधानसभा पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर भाजपा की यह पहली जीत है। आजम खां की विधायकी रद्द होने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के उम्मीदवार आसिम राजा को 33 हजार से अधिक वोटों से मात दे दी है। सपा के प्रत्याशी को मात देकर आकाश सक्सेना ने रामपुर में आजम खां किला ध्वस्त कर दिया है।

20वें चुनाव में भाजपा ने हासिल की जीत
अब तक रामपुर विधानसभा सीट को आजम खां का गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट पर अब 18 बार चुनाव और दो बार उपचुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 10 बार आजम खां ने और एक उपचुनाव में उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने जीत हासिल की है। इस सीट पर हुए 20 वें चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। 2002 के बाद यह पहला मौका है जब इस सीट का प्रतिनिधित्व आजम खां या उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं करेगा।


रामपुर के अब तक के विधायक

1952 फजलुल हक -कांग्रेस

1957 असलम खां - निर्दलीय

1962 बेगम किश्वर आरा कांग्रेस

1967 अख्तर अली खां -स्वतंत्र पार्टी

1969 एम अली खां कांग्रेस

1974 मंजूर अली खां कांग्रेस

1977 मंजूर अली खां कांग्रेस

1980 आजम खां जनता पार्टी (एस)

1985 आजम खां लोकदल

1989 आजम खां जनता दल

1991 आजम खां जनता पार्टी

1993 आजम खां सपा

1996 अफरोज अली खां कांग्रेस

2002 आजम खां सपा

2007 आजम खां सपा

2012 आजम खां सपा

2017 आजम खां सपा

2019 तजीन फात्मा सपा (उपचुनाव)

2022 आजम खां सपा

2022 आकाश सक्सेना भाजपा (उपचुनाव)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed