{"_id":"65a285734bdd3fa2f00fbd06","slug":"rampur-threat-to-mla-akash-saxena-who-sent-azam-khan-jail-sent-email-calling-bjp-terrorist-organization-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: आजम खां को जेल भिजवाने वाले विधायक आकाश सक्सेना को धमकी, ईमेल भेज भाजपा को बताया आतंकी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: आजम खां को जेल भिजवाने वाले विधायक आकाश सक्सेना को धमकी, ईमेल भेज भाजपा को बताया आतंकी संगठन
Sat, 13 Jan 2024 06:13 PM IST
विमल शर्मा
rampur
rampur
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 13 Jan 2024 06:13 PM IST
सार
रामपुर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना को जान से मारने की धमकी भरे मेल मिले हैं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भाजपा विधायक की शिकायत के बाद ही सपा आजम खां के खिलाफ कई जांचें शुरू हुई थी। वह इन दिनों जेल में हैं।
विज्ञापन
रामपुर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के धुरविरोधी भाजपा विधायक आकाश सक्सेना को धमकी भरे ईमेल आए हैं। इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को आतंकवादी संगठन बताया है।
विज्ञापन
इस मामले में विधायक के निजी सहयोगी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर लिया है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के निजी सहयोगी प्रदीप कुमार मांझी का आरोप है कि 20 दिसंबर 2023 और 6 जनवरी 2024 को विधायक की मेल पर मैसेज आए।
विज्ञापन
जिनमें विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह मेल अलग-अलग एकाउंट से आए हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन बताया है। इसके पूर्व भी एक संदिग्ध व्यक्ति को विधायक के कार्यालय व आवास के आसपास वीडियोग्राफी करते पाया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 507 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।