{"_id":"69cc2af99e715bcd950499fc","slug":"school-operators-will-now-provide-their-own-vehicle-fitness-certificates-rampur-news-c-282-1-rmp1001-167585-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्कूल संचालक अब खुद देंगे वाहन फिटनेस का प्रमाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्कूल संचालक अब खुद देंगे वाहन फिटनेस का प्रमाण
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब स्कूल संचालक खुद वाहन फिटनेस का सबूत देंगे। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल का गठन किया है। इस पोर्टल में सभी संचालक बसों का पूरा विवरण भरेंगे, जिसके बाद ही वाहन सड़क पर उतर सकेंगे। यदि दी गई जानकारी गलत पाई गई तो बसों पर कार्रवाई होगी और किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी स्कूलों की होगी। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अभी तक कई मामलों में स्कूल संचालक बिना परमिट और फिटनेस के वाहन सड़कों पर उतार देते हैं और बिना पर्याप्त सुरक्षा के बच्चों को बसों में ले जाते हैं। ऐसे मामलों में परिवहन विभाग पर चेकिंग न करने के आरोप लगते रहे हैं, जिसके बाद विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाते हैं।
अब नई व्यवस्था में स्कूल संचालक भी बराबर के जिम्मेदार होंगे। पोर्टल पर लॉगिन करने पर एक शपथ पत्र का प्रारूप मिलेगा, जिसे भरकर जमा करना होगा। इसमें वाहन नंबर, फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी। चेकिंग के दौरान इसी पोर्टल के आधार पर सत्यापन किया जाएगा।
एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Trending Videos